आज के दिन ही स्वतंत्र भारत का संविधान राष्ट्र को किया गया समर्पित, जानिए 26 नवंबर की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं !

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 26, 2022

स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर का विशेष महत्व है क्योंकि यही वह दिन है जब राष्ट्र ने गुलामी की जंजीरों से मुक्त होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास करते हुए संविधान को अपनाया था। उसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दे दी। इसी वजह से इस दिन को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाया जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

26 नवंबर 1859 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही चार्ल्स डिकन्स की ‘ए टेल ऑफ टू सिटीज’ का अंतिम साप्ताहिक अंक साहित्यिक पत्रिका ‘ऑल द इयर राउंड’ में प्रकाशित हुआ था ।

26 नवंबर 1865 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही लुइस कैरोल की पुस्तक ‘एलिस इन वंडरलैंड’ अमेरिका में प्रकाशित किया गया था ।

26 नवंबर 1919 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म हुुआ था ।

26 नवंबर 1921 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही देश में श्वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का भी जन्म हुआ था ।

26 नवंबर 1949 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही देश में संविधान को अंगीकार किया गया। संविधान सभा के अध्यक्ष ने स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए थे ।

26 नवंबर 1967 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोगों की मौत हो गई थी ।

26 नवंबर 1984 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही इराक और अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया गया था ।

26 नवंबर 1992 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी ।

26 नवंबर 1998 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया था ।

26 नवंबर 2001 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही नेपाल में 200 विद्रोही मारे गए थे ।

26 नवंबर 2006 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही इराक बम धमाके में 202 लोगों की मौत हो गई थी ।

26 नवंबर 2008 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही मुंबई के कई स्थानों पर आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए थे ।

26 नवंबर 2012 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई थी ।

26 नवंबर 2018 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा था ।

26 नवंबर 2018 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही अफगानिस्तान में पुलिस काफिले पर तालिबान के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी ।

26 नवंबर 2019 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा गठबंधन ‘महा विकास आघाड़ी’ ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया गया था ।

26 नवंबर 2019 के​ दिन ही यानी आज के दिन ही ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में हुआ पारित किया गया था ।


लुधियाना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Ludhianavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.