Kangana Ranaut in Rajasthan: कंगना रनौत के जैसलमेर रोड शो में लगे भाटी-भाटी के नारे, देखें वायरल वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बुधवार को बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में रोड शो करने के लिए जैसलमेर पहुंचीं. तय कार्यक्रम के मुताबिक, उनका रोड शो सुबह 10.05 बजे हनुमान चौराहे से शुरू होना था, लेकिन वह यहां तीन घंटे देरी से पहुंचीं। इसके बाद अभिनेत्री और केंद्रीय मंत्री खुली जीप में सवार होकर गड़ीसर सर्किल की ओर चुनाव प्रचार करने निकले. कुछ दूर चलने के बाद समर्थकों की भीड़ में भाटी-भाटी के नारे गूंजने लगे, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.